गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से छात्र काफी ऊपर उछल कर ओवरब्रिज पर ही उल्टा लटक गया था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है।एमबीबीएस छात्र की पहचान आकाश पाण्डेय (28) पुत्र देवेंद्र पाण्डेय के रूप में हुई। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव निवासी आकाश पाण्डेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था।घटना की सूचना पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस ने टक्कर मारने वाली फार्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर कार चालक बेलीपार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.