फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
गोरखपुर, जून 4 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार कस्बे में बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में फार्च्यूनर सड़क किनारे रखे गुमटी में फंस गया। बाद में पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं दोनों घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मदरहवा निवासी विपिन कुमार यादव अपने गांव के राहुल राजभर के साथ बाइक से गोरखपुर स्थित एम्स में भर्ती एक मरीज को देखकर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 12:45 बजे दोनों सूबा बाजार कस्बे में पहुंचे और सड़क पर बने कट को पार कर रहे थे। तभी वनस्पति माता मंदिर की ओर से गोरखपुर जा रही एक फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.