देवघर, अप्रैल 28 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास मैजिक चालक से लूटपाट के दौरान हुई फायरिंग में राजन कुमार लाल की मौत मामले में पुलिस जांच लगातार तेज हो गई है। इस सनसनीखेज कांड में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी अब जांच का केंद्र बन गई है। एसपी से लेकर जिले के वरीय अधिकारी तक हर पहलू को खंगालने में जुटे हैं। खासकर वाहन के मध्यप्रदेश कनेक्शन, उसके स्वामित्व और इस्तेमाल को लेकर कई अहम सवाल उठ रहे हैं। गोलीकांड में जब्त की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। पुलिस को गाड़ी से मिली टूटी नंबर प्लेट, दस्तावेज और चेचिस नंबर में अंतर ने जांच को और जटिल बना दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नंबर प्लेट मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत वाहन से जुड़ी है, जबकि मौके से मिले अन्य साक्ष्...