फॉर्च्यूनर कार ने दिल्ली में मचाया कहर! ऑटो से हुए टक्कर में 2 की मौत; 6 अस्पताल में भर्ती
दिल्ली, नवम्बर 19 -- दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के युधिष्ठिर सेतु पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और ऑटोरिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात को हुई। हादसे के बाद सभी आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया।2 की मौत के बाद जुड़ी हत्या की धारा इस मामले में पुलिस ने कश्मीरी गेट थाने में शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (ए) (दूसरों के जीवन को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दो लोगों की मौत के बाद मामले में धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) भी जोड़ दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.