फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से चार छात्र-छात्राएं घायल
मेरठ, सितम्बर 5 -- दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल के पास शनिवार दोपहर फॉर्च्यूनर ने चार छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। घायलों को पास के ही आर्यवर्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक छात्रा और दो छात्रों को हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आईएचएम कॉलेज की छात्रा गाजियाबाद निवासी भार्गवी चढ्ढा ने बताया कि वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को छुट्टी के बाद वह अपने कालेज की दोस्त ग्रेसी चौधरी, देवांश और यश के साथ टेंपो में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी। कॉलेज गेट पर पहुंचने पर पहले से खड़े फॉर्च्यूनर कार के चालक ने अचानक तेज रफ्तार से कार को पीछे की ओर हटा दिया, जिसकी चपेट में आने से चारों घायल हो गए। हादसे में वंश बेहोश हो गया, जबकि उसको और ग्रेसी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.