बरेली, मार्च 15 -- बहेड़ी। दहेज के फॉर्च्यूनर कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो जयमाला के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया। सीओ के दखल के बाद दूल्हे समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर के मोहल्ला महादेवपुरम की रहने वाली दीक्षा के मुताबिक उसका विवाह मुरादाबाद के रहने वाले दिव्यांश रस्तोगी से शादी तय हुई थी। उसका कहना है कि शादी से पहले उसके पिता ने लगन और टीका की रस्मों में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। उसके बाद 19 फरवरी को उसकी शादी तय हो गई। यहां नैनीताल रोड स्थित शुभ महल बारात घर में बारात आई। जयमाला के बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने फॉर्च्यूनर कार और 20 लाख रुपये नकद देने की मांग रख दी। जिसे पूरी न करने पर दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। बारात लौटने से वहां हंगामा खड़ा हो गया। लड़की पक्ष के होश उड़ गए। शादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.