नई दिल्ली, जुलाई 17 -- देश के अंदर SUVs के कई सेगमेंट हैं। यानी कार की लंबाई के हिसाब से इन सेगमेंट को बांटा गया है। इसमें एक सेगमेंट 4.5m से 4.8m वाला SUV सेगमेंट भी है। इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा कई सालों से देखने को मिल रहा है। ये महिंद्रा के लिए भी नंबर-1 SUV है। वहीं, ओवरऑल SUV सेगमेंट में भी ये अपना लोहा मनवा रही है। पिछले महीने यानी जून 2026 में स्कॉर्पियो की 14,097 यूनिट बिकीं। इस तरह 10 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री करने वाली ये एकमात्र SUV भी रही। खास बात ये है कि इस पूरी लिस्ट में महिंद्रा का एकतरफा दबदबा देखने को मिला। टॉप-3 पोजीशन पर महिंद्रा की SUVs रहीं। चलिए एक बार सेल्स चार्ज को देखते हैं। SUV (4.5m से 4.8m) सेल्स की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की जून 2026 में 14,097 यूनिट बिकीं। वहीं, जून 2025 में इ...