श्रावस्ती, जुलाई 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर महामाया राजकीय महाविद्यालय के निकट बुधवार को फॉर्चून से लदा एक ट्रक असंतुलित होकर पुलिया से टकराकर माइनर में पलट गया, जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। माइनर में पानी कम होने से इस हादसे में चालक बाल बाल बच गए। ट्रक चालक मेहरवान और सुहैल निवासी मुरादाबाद ने बताया कि गाजियाबाद से फॉर्चून भर कर बेगूसराय बिहार के लिए जा रहा था जैसे ही नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र श्रावस्ती के महामाया राजकीय महाविद्यालय खरगौरा बस्ती के निकट माइनर पर पहुंचा था। तभी सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने से गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रक माइनर में पलट गया। किसी तरह से दोनों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न पुलिस थाना ...