हाथरस, फरवरी 18 -- सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव गिरधरपुर के निकट फेरी कर के आ रहे बाइक सवार युवक को एक फॉर्चून कार ने रौंद दिया। वही सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को रेफर कर दिया। मंगलवार को सुनील पुत्र पहलाद उम्र 25 वर्ष जो की, शाम को फेरी करके अपने घर बाइक से जा रहा था। उसी दौरान सिकंद्राराऊ की ओर से आ रही एक फॉर्च्यून कार ने उस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक वहीं पर ही लहू,लुहान होकर गिर गया यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। और सूचना कर 108 की मदद से घायल को उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर के मुताबिक उसे प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर हाथरस के लिए रेफर कर दिया। वही पीड़ित का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने गाड़ी से टक्कर मारी है वह नातो रुकी और ...