फॉरेस्ट गार्ड पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- पौधरोपण अभियान के तहत रोपित किए गए पौधों को मवेशियों से नष्ट कराने का विरोध करने पर फॉरेस्ट गार्ड को जमकर पीटा गया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में उनको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर संदीपन घाट पुलिस ने आरोपी मां-बेटे व एक अन्य की तलाश शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गंगा घाट के पास सड़क की पटरी किनारे पौधरोपण किया गया। चायल रेंज के फॉरेस्ट गार्ड ठाकुरदीन माली ने बताया कि रविवार की सुबह वह गश्त पर थे। इस दौरान देखा कि शोभना निवासी देवव्रत, उसकी मां आशा देवी व गांव का रुद्र प्रताप सिंह अपने मवेशियों से रोपित किए गए पौधों को नष्ट करा रहे थे। पीड़ित फॉरेस्ट गार्ड के मुताबिक, इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे हाथ में गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.