फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य होगा शुरु: विक्सल
सिमडेगा, मई 13 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुंदुरमुंडा गांव में लंबे समय से बंद पड़ी सड़क के निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विधायक नमन विक्सल कोनागड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी और वन विभाग की ओर से फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने की समस्या को विस्तार से रखा।
सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार लिखित शिकायत की गई। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर आवेदन देकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई, लेकिन आज तक किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बंद रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को बाजार तक पहुंचने में काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.