आगरा, जुलाई 14 -- जिले में सिकंदरपुर वैश्य इलाके के मैनपुरी-बदायूं हाइवे पर गंगा किनारे झोंपड़ी में साधू की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की फॉरेसिक जांच टीम और डॉग स्क्वॉड समेत टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। जांच टीमों ने झोंपड़ी और उसके आसपास भ्रमण करके साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि, साधू भाय सिंह की झोंपड़ी पूरी तरह से जल गई है, मौके पर संबंधित टीमें भेजी गई हैं। इसके अलावा थाना पुलिस ने झोंपड़ी क्षेत्र के आसपास आने जाने वाले लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाने के लिए प्रयास किये हैं, उन्होने बताया कि, परिजनों से वार्ता की गई है, उनका कहना है कि, साधू भाय सिंह का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। यह भी पढ़ें- उधारी...