फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 70 लाख की साइबर ठगी
बाराबंकी, जुलाई 5 -- बाराबंकी। फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने शहर के एक व्यक्ति से 70.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराबगी मोहल्ला निवासी राजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2025 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम डीपी सिंह बताते हुए खुद को बाराबंकी का निवासी बताया और आईजीओ ग्लोबल लॉजिस्टिक लिमिटेड व इंट्राग्लोबल लिमिटेड के नाम से संचालित एक ऐप के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि निवेश की गई रकम कभी भी निकाली जा सकती है और इसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी।पीड़ित उसके झांसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.