रांची, मई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सीआईडी के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना की टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक शातिर अपराधी बृजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक व्यक्ति से करीब 8.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। सीआईडी के अनुसार, जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उन्हें फॅॉरेक्स ग्रुप सीसी नामक व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट से जोड़ा गया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए वादी को फर्जी लाभ दिखाया गया, जिसके बाद उनसे अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये जमा करवा लिए गए। यह भी पढ़ें- कंपनी मालकिन बता महिला ने ब...