नई दिल्ली, अगस्त 1 -- फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर द्वारका में रहने वाले एक कारोबारी के साथ 17.30 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में द्वारका साइबर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 8.44 लाख की साइबर ठगी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमापीड़ित का विवरण पीड़ित सुनील कुमार पटनायक अपने परिवार के साथ राजापुरी स्थित भारत विहार इलाके में रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 2026 में उनके पास रिषिका नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को शेयर और फॉरेक्स ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया। उसने पीड़ित से 1stepmarkets.com और MetaTrader5 प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग शुरू करवाई...