फॉरेंसिक-साइबर कौशल कोर्स में नामांकन को आवेदन आज से
दरभंगा, मई 22 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। लनामिवि में एआई आधारित फॉरेंसिक एवं साइबर कौशल विकास संबंधी कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी। इसको लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति ने पाठ्यक्रम की विवरणिका का भी विमोचन किया। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम 20 जून निर्धारित है। इंटर, स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद मेधा सूची तैयार कर चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए संपर्क किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।मौके पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नौशाद आलम, डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूजा अग्रवाल, समन्वयक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.