कन्नौज, जून 22 -- ​कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के लीलापुरवा गांव निवासी सचिन दोहरे की सनसनीखेज हत्या के मामले में दूसरे दिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की कमान संभाल ली है। सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट्स व अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। ​मृतक की मां सन्नो देवी की तहरीर पर गांव की ही युवती सलोनी, उसके भाइयों दिग्विजय व नारायण, और भतीजे अतुल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली में रहकर काम करने वाले सचिन को सलोनी ने ही फोन करके गांव बुलाया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिस...