जौनपुर, सितम्बर 27 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना परिसर में खड़ी यूबीआई शाखा प्रबंधक की कार की ड्राइविंग सीट फाड़ कर घुसे गोली को शनिवार सुबह पहुंचे फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाली गयी। थाना से महज पांच सौ मीटर दूर द्वारिका ढाबा के समीप वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर गुरुवार की रात में सरायपड़री शाखा के प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव ने चलती कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। शव का एक्स-रे कराया गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के बाद भी गोली न मिलने पर फॉरेंसिक टीम थाने पहुंची। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की चालक सीट पर बारीकी से देखा गया तो एक छोटा सा छेद दिखा। उन्होंने बताया की बीडीओ ग्राफी करतें हुए सीट को चीरकर देखा गया तो करीब दो इंच की गोली मौजूद...