फॉरेंसिक जांच में मिले साक्ष्यों से कांड का जल्द खुलासा की जगी उम्मीद
छपरा, अक्टूबर 4 -- एकमा। थाना क्षेत्र के परसा गढ़ बाजार में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद रविवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वहां से आवश्यक साक्ष्य व नमूने एकत्र किए। जांच के दौरान घटनास्थल की स्थिति, खून के धब्बे समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को दर्ज किया गया। एफएसएल टीम की जांच को मामले की वैज्ञानिक पड़ताल से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने और घटना के वास्तविक कारणों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- सारण में चंदे के विवाद में चाकूबाजी कर तीन युवकों की हत्या, एक की स्थिति नाजुकपंचुआ में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.