नवादा, अगस्त 20 -- पार नवादा के दर्जी टोले में महिला व उसकी दो बेटियों की संदिग्ध मौत मामले में जब्त मृतका की मोबाइल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी। मोबाइल डेटा के विश्लेषण से तीनों की मौत पर से पर्दा उठने की संभावना जतायी जा रही है। मृतका की मोबाइल के संबंध में सोशल मीडिया पर तेजी से खबर वायरल हो रही है कि मोबाइल में घटना से संबंधित कई साक्ष्य मौजूद हैं। यह भी कि घटना की कारित होते भी फोटो व वीडियो उस मोबाइल में कैद है। चर्चा है कि मृतका ने स्वयं उस फोटो व वीडियो को मरने से पहले मोबाइल में उतारा था। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल और नोटबुक से खुल सकता है मां और दो बेटियों की मौत का राजजांच प्रक्रिया वहीं मृतका की बरामद डायरी का पुलिस अध्ययन कर रही है और उससे घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने की कोशिश...