फॉयर एनओसी की प्रक्रिया आसान करने की मांग
उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव। मानकों को दरकिनार कर संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों पर लखनऊ की घटना के बाद प्रशासन ने लगाम कसना शुरू किया गया है। कोचिंग सेंटर को नोटिस थमाकर व सील करने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक तमाम कोचिंग सेंटर इस कार्रवाई से गुजर चुके हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित संस्थान संचालकों ने एकजुट होकर प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं डीएम घनश्याम मीना ने संचालकों को बिना मानक पूरे किए कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी व कंप्यूटर कैफे आदि संचालित न किए जाने की हिदायत दी है। शनिवार को निराला पार्क में प्राइवेट शिक्षकों, कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों ने बैठक के बाद डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा है कि विद्यार्थियों की आगामी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी बाधित हो रही है। ऐसे में संचालकों में शामिल विवेक, प्रदीप, निर्भय जायसवाल, अंबु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.