सीवान, फरवरी 26 -- सीवान। नगर परिषद में हाल ही में शामिल हुए हकाम, बिन्दुसार बुजुर्ग, दरोगाहाता समेत अन्य गांवों के लोगों का कहना है कि अब तक उनके वार्ड में फॉगिंग नहीं हुई है। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी फॉगिंग शब्द तक नहीं सुना था। नालियों की सफाई, कचरा उठाव व कीटनाशक छिड़काव की व्यवस्था न के बराबर है। इससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद फॉगिंग के लिए वार्डवार रोस्टर जारी कर उसका सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.