आगरा, अप्रैल 28 -- जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक टीकाकरण व आयुष्मान कार्ड के काम पर ज्यादा ध्यान दिया गया। इसके अलावा मंतरा ऐप, ई-विन पोर्टल, ई-गवर्नेंस, आभा आईडी, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम की भी गहन समीक्षा की गई। डीएम ने प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया है। डीएम प्रणय सिंह ने विकास भवन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एण्टीलार्वा दवा के छिड़काव में कम प्रगति होने पर समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जगह माइक्रोप्लान के अनुसार फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव करायें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में जिला पंचायत राज अधिकारी नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एव एण्टीलार्वा दवा का छिडकाव जनपद के समस्त ग्रामों में करायें। समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.