नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण मंगलवार से फॉगिंग अभियान की शुरुआत करेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 10 टीमें जाकर छिड़काव करेंगी। गर्मी शुरू होने के साथ ही मच्छर बढ़ने लगे हैं। मच्छरों का प्रकोप और इनके काटने से होने वाली बीमारियां रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण फॉगिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान की सेक्टरों के हिसाब से योजना तैयार कर इसकी सूचना भी प्राधिकरण ने जारी कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को टीमें सेक्टर-57, 58, 59, 60, 127, 128, 132,134, 88 व हौजरी कॉम्पलेक्स एरिया में जाएंगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों पर पहले भी फॉगिंग करवाई जा चुकी है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि फॉगिंग अभियान 31 मार्च तक चलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.