फॉक्सो एक्ट का फरार अभियुक्त सहित तीन वारंटी गिरफ्तार
बांका, सितम्बर 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने भी एक एनवीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया है। रजौन थाना से जुड़े फॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे सोनू कुमार, पिता बिसुनदेव यादव, साकिन मजलिशपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इधर रजौन पुलिस ने एनवीडब्लू वारंटी संतोष केसरी, पिता सिकेंद्र केसरी, साकिन पुनसिया को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि दोनों गिरफ्तारियां गुप्त सूचना के आधार पर की गईं। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.