नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- फॉक्सवैगन (VW) ने ID Polo को अनवील किया है। यह पॉप्युलर पोलो हैचबैक का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। आईडी पोलो फॉक्सवैगन ग्रुप के MEB+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। आईडी पोलो की कीमत €25,000 (27.76 लाख रुपये) से कम होगी। इस नई पोलो की रेंज 454 किलोमीटर तक की है। खास बात है कि इसका बड़ी बैटरी पैक वाला वेरिएंट मात्र 24 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाता है। इसमें कंपनी हार्मन कार्डन का 10 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम भी ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं डीटेल।शानदार है लुक 4,053 मिमी लंबाई, 1,816 मिमी चौड़ाई, 1,530 मिमी ऊंचाई और 2,600 मिमी वीलबेस वाली आईडी पोलो, फॉक्सवैगन की नई प्योर पॉजिटिव डिजाइन लैंग्वेज को अपनाने वाला पहला मॉडल है। इस हैचबैक के फ्रंट में आईलिड-जैसे डीआरएल के साथ कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स और बीच में एक इल्यूम...