फैसिलिटेशन काउंसिल से 15 उद्यमियों को मिली राहत
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फैसिलिटेशन काउंसिल से 15 उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। इसका निर्णय मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में हुआ। काउंसिल के हस्तक्षेप पर दो उद्यमियों को करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये की राशि मिली। कमिश्नर ने कहा कि भारत सरकार की ओर से स्थापित फैसिलिटेशन काउंसिल एक महत्वपूर्ण मंच है जहां उद्यमी किसी प्रकार की शिकायत रख सकते हैं। इसके अलावा दो औद्योगिक इकाइयों को करीब 35 लाख रुपये की आरसी जारी करने का निर्णय लिया गया। इससे संबंधित केस में उद्यमियों को लाभ होगा। बैठक में 34 मामलों की सुनवाई हुई जिनमें 11 उद्यमियों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- व्यापारियों की समस्याओं को न लटकाएं अफसर- डीएम मंडलायुक्त ने बैठक में यूपीसीडा, मंडी परिषद, एनएचएआई, बिजली विभाग संबंधी शिकायतों पर संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.