गिरडीह, मई 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी निवासी खूबलाल साव उर्फ खूबी साव ने सरिया थाना में आवेदन देकर इसी गांव के रामलाल साव पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के फैसले को नहीं मानने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में खूबलाल ने लिखा है कि मेरे साथ रामलाल साव का पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों को हो रहे नुकसान एवं आए दिन हो रहे झगड़े को समाप्त करने के मकसद से 15 मार्च 2026 को सरिया थाना परिसर में एक बैठक हुई। जिसमें बरवाडीह के मुखिया प्रतिनिधि गयासुद्दीन अंसारी भी मौजूद रहे। इस फैसले में खुबलाल साव, रामलाल साव एवं गयासुद्दीन के हस्ताक्षर भी हुए है। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश को भी नहीं मिली तवज्जो, तिसरी सीओ पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप फैसले के मुताबिक ग्रामीण स्तर पर बैठकर दोनों पक्षों के फैस...