फैसले लेने वालीं ममता बनर्जी देंगी दलीलें, बंगाल हार के बाद काला कोट पहन पहुंचीं हाईकोर्ट
नई दिल्ली, मई 14 -- बीते फरवरी महीने में SIR मामले में खुद दलील देने पहुंचीं ममता बनर्जी एक बार फिर वकील बनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को हाईकोर्ट के सामने वकील के काले गाउन में देखा गया, जो चर्चा का विषय बन गया। कोर्ट परिसर का उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद राज्य में हुई चुनावी हिंसा के मामले में खुद अदालत के सामने दलीलें पेश करेंगी। बता दें कि ममता बनर्जी एक लॉ ग्रेजुएट हैं। इस बार वे टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के बेटे शीर्षण्य बंद्योपाध्याय द्वारा दायर एक मामले में अदालत में पैरवी करेंगी। इस याचिका में आरोप लगाए गए हैं कि राज्य में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के दफ्तरों और कई कार्यकर्ताओं पर हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.