रांची, मई 28 -- सीवान के बाहुबली की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश रांची, संवाददाता। मादक पदार्थ तस्करी केस में फरार आरोपी विक्की कुमार उर्फ बाहुबली की मुश्किलें बढ़ गई है। अपर न्यायायुक्त-13 की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की जमानत रद्द करते हुए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने जमानतदारों को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वह बिहार के सीवान जिला अंतर्गत पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली खार, शुगर मिल कॉलोनी का निवासी है।आरोपी के फरार होने के बाद अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 15 जून निर्धारित की है। मामले में जितेंद्र गिरि, अजीत कुमार, मनीष कुमार, बृज किशोर और विक्की कुमार ट्रायल फेस कर रहा है। लेकिन, विक्की क...