बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। करीब दो साल पहले नगीना देहात क्षेत्र में खेत में काम कर रहे बाप-बेटे पर हमला कर छोटे सिंह की हत्या व पुत्र शिवकुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में नगीना अदालत के अपर जिला जज अनुपम सिंह ने गांव के दो सगे भाइयों को हत्या का दोषी पाकर उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। एडीजीसी क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि नगीना देहात क्षेत्र के अजूपूरा रानी उर्फ नया गांव निवासी किरण पत्नी शिवकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 25 फरवरी 2024 को वह अपने पति शिव कुमार ससुर छोटे सिंह के साथ अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के रमेश के दो लड़के अमर सिंह और नरपाल, देवेंद्र पुत्र कोमल और कर्मेंद्र पुत्र ओमपाल हाथों में लाठी डंडे और लोहे का सब्बल लेकर खेतों पर पहुंचे। खेतों पर काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.