फैसला: राकेश हत्याकांड में आठ दोषियों को उम्रकैद
बिजनौर, अगस्त 4 -- करीब आठ वर्ष पुराने चर्चित राकेश हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) लोकेश नागर की अदालत ने मंगलवार को आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 10 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने दोषियों पर लगाए गए अर्थदंड में से 90 प्रतिशत पीड़ित को देने के आदेश दिए है। एडीजीसी मुकेश चौहान और वादी के अधिवक्ता राधेश्याम चिकारा के अनुसार मंतोष देवी पत्नी राकेश कुमार ने स्योहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 27 सितंबर 2018 की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पति राकेश कुमार के साथ बाइक से बुढनपुर बाजार से अपने गांव राणा नंगला लौट रही थीं। रास्ते में गांव बेरखेड़ा के पास आरोपियों राबिन, राहुल, जयवीर, शुभम निवासी राणा नंगला ने तीन-चार अन्य व्यक्तियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.