बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- फेशियल अटेंडेंस को लेकर मंगलवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित एक्सईएन कार्यालय में हाई वोल्टेज हंगामा हुआ। इस दौरान कर्मचारियों में आपस में अधिकारियों के सामने नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने काम करने के बाद भी वेतन कटने का आरोप लगाया। इसके साथ ही महिला कर्मचारी पर कर्मचारियों से अधिकारियों का फोन न उठाने का आरोप लगाया गया। पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक के लिए फेशियल एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। इसी एप से हाजिरी लगाने के बाद ही वेतन जारी करने के निर्देश हैं, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार हाजिरी लगाने के बाद भी अनुपस्थिति हो जाती है। जिसके चलते वेतन काट दिया जाता है। इसको लेकर मंगलवार को ककोड़ समेत पंचम डिवीजन के कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां एक्सईएन के सामने कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.