अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़ । श्री टीका राम कन्या महाविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत सिलाई केंद्र की छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो लकी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सिलाई केंद्र की डिप्लोमा प्राप्त कर रही छात्राओं ने अपने द्वारा स्वयं तैयार किए गए आकर्षक एवं नवीन डिज़ाइन के परिधानों का रैंप पर प्रदर्शन किया। छात्राओं की रचनात्मकता, परिश्रम एवं कौशल ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया। फैशन शो के अंतर्गत प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में प्रथम जेबा, द्वितीय नंदिनी शर्मा, तृतीय शशि कौशिक और प्रोत्साहन पुरस्कार हनी को मिला। इस अवसर पर प्रो सीमा अग्रवाल, प्रो उमे कुलसुम, डॉ ममता श्रीवास्तव, नेहा कमल और ट्रेनर शायिस्ता परवीन मौजूद ...