फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित
आदित्यपुर, मई 18 -- चांडिल। चांडिल के कटिया स्थित बुद्धा एकादमी में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। मौके पर मां और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को खेल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चे की मां ने भी भाग लिया। मौके पर विद्यालय सचिव ललिता प्रधान ने कहा कि मां और बच्चे के बीच दुनिया का सबसे भावनात्मक रिश्ता होता है। मौके पर बच्चों के मां के बीच फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक कृष्णा बेहरा, ललिता प्रधान, चंदन साहू, चंदन महंती, जगदीश कुंभकार, निर्मला सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.