अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़। आगरा रोड स्थित होटल में मेगा फैशन शो ग्लैमर 2026 आयोजित किया गया। फैशन डिजाइनर रश्मि आनंद ने बताया इस बार गिफ्ट फैशन अकादमी द्वारा फैशन शो ग्लैमर 2026 का प्रथम ऑडीशन आगरा रोड स्थित होटल में किया गया। ऑडिशन का शुभारंभ स्मृति टाउनशिप के प्रबंध निदेशक अमित सर्राफ ने किया। फैशन शो ग्लैमर के निर्णायक मंडल में पारुल जिंदल, दिल्ली से आए नदीम खान रहें। संचालन राज सक्सेना ने किया। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी ही ग्रैंड फिनाले में भाग ले सकेंगे। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी को 10 दिन की मॉडलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 17 मई को दूसरा ऑडिशन होगा। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर बच्चियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां ग्रांड फिनाले के विजयी प्रतिभागियों को दिल्ली, मुंबई में ऐड शूट, प्रिंट शूट, रैंप शो, शार्ट मूवी में भाग लेने का मौका दिया जाए...