गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई करोड़ों की ठगी के मामले में आरोपित पक्ष जहां कशिफ खान को फ्रेंचाइजी देने का अधिकृत प्रतिनिधि बता रहा है, वहीं पीड़ित पक्ष इसे पूरी तरह फर्जीवाड़ा करार दे रहा है। इस विरोधाभास के बीच पुलिस अब सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक बार फिर मुंबई जाकर जांच करेगी। जानकारी के अनुसार, कशिफ खान, कृष्णा कुमार और नवीन आहूजा की गिरफ्तारी के बाद कंपनी से जुड़े कुछ लोग सामने आए हैं। उनका दावा है कि कशिफ को फ्रेंचाइजी देने का अधिकार प्राप्त था और पुलिस को दी गई शिकायत भ्रामक है। वहीं वादी पक्ष का कहना है कि कशिफ के पास किसी भी तरह का अधिकृत अधिकार नहीं था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों से ठगी की गई। इस मामले में पुलिस पहले ही वैभव मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,...