वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 4 -- UP News: 'एफ बार बाय फैशन टीवी' की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को रामगढ़ताल पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खुद को कंपनी का प्रबंध निदेशक बताने वाला काशिफ खान उर्फ काशीफ सरदार हाशिम खान मलिक, ऑपरेशन हेड कृष्णा देवी और वित्त नियंत्रक नवीन आहूजा उर्फ नवीन सर आहूजा शामिल हैं। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस गोरखपुर ला रही है। इस प्रकरण में एक आरोपी वैभव मणि त्रिपाठी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक महिला कर्मचारी की तलाश जारी है। रामगढ़ताल क्षेत्र के शिवपुर कॉलोनी निवासी जूही सिंह ने जालसाजी की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी। जूही सिंह 'पार्क हॉस्पिटैलिटी' नामक फर्म संचालित करती हैं, जिसमें वैभव मणि त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.