फैरोज कप में कांस्य जीतकर लौटी निरंजना पूनिया का जोरदार स्वागत
गुड़गांव, सितम्बर 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता फैरोज कप-2026 में कांस्य पदक जीतकर लौटीं हरियाणा की जिम्नास्ट निरंजना पूनिया का दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। निरंजना ने सीनियर महिला वर्ग की बैलेंस बीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और देश का नाम रोशन किया। फैरोज कप-2026 का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक काहिरा में किया गया था। इसमें 13 देशों के करीब 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निरंजना पूनिया ने प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैलेंस बीम स्पर्धा में न्यूजीलैंड की काहुरांगी बार्सडेल ने स्वर्ण, मिस्र की जनी अब्देलसलाम ने रजत और निरंजना पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में पाकिस्तान की टीम ने क्रिकेट में जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.