नई दिल्ली, जून 3 -- मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी अपनी तीन नई MPV को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग एमपीवी में अर्टिगा फेसलिफ्ट के साथ कंपनी की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी और एक एंट्री लेवल सब-4 मीटर एमपीवी शामिल हैं। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को अगले दो-तीन सालों में लॉन्च करने वाली है। इन एमपीवी के जरिए कंपनी फैमिली कार बायर्स को टारगेट करने वाली है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट मारुति अपनी पॉप्युलर एर्टिगा एमपीवी को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है। एमपीवी में कुछ छोटे-मोटे डिजाइन बदलाव जैसे - थोड़ा नया फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉग लैंप,...