महोबा, मार्च 19 -- महोबा, संवाददाता। स्थानांतरण कराने के नाम पर संविदा कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने स्वास्थ विभाग में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद स्वास्थ्य विभाग में ब्लाक अकाउंटेंट के पद पर कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। पीड़ित का आरोप है किअगस्त 2024 से उसे सीएमओ के द्वारा पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच किया गया। सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर जितेश सोनी ने संपर्क किया और वापस कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के लिए स्थानातंरण कराने की मांग की तो साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने कहा कि वह संविदा कर्मी है तो दो लाख रुपये में बात तय हुई। जिसके बाद उसने विज...