फैमिली के नाम पर लिए किराए के मकान में देह व्यापार कराने में तीन धराए
भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। फैमिली के नाम पर किराए का मकान लेकर अनैतिक देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। जोगसर थाना क्षेत्र के सतीश सरकार लेन में मंगलवार को पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा गया है। दोनों महिलाएं कटिहार की रहने वाली हैं। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। किराए पर मकान लेकर अवैध धंधा कराने वाले का नाम संजीत है और नाथनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि मामले में मकान मालिक से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक महिला को पत्नी जबकि दूसरे को रिश्तेदार बताया था। अन्य महिलाओं और युवतियों को भी वह वहां लाया करता था। आस-पास के लोगों ने इसको लेकर पुलिस को सूचित किया था। ऐसे में एक बार फिर किराए पर मकान देने में लापरवाही सामने आई है। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.