बोकारो, मार्च 10 -- फैमिली काउंसिलिंग सेंटर व बोकारो महिला कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दान से लाभ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण, सहयोग और संसाधनों के साझा करने की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का संचालन अंजली प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो महिला कॉलेज की छात्राओं के स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इमामुल अली खान लॉ कॉलेज के सचिव डॉ. रईस अहमद खान ने कहा महिलाओं का विकासशील देश और समाज के विकास में काफी सहयोग है। जिस देश में इस दिशा में उपेक्षा होती है उसका पतन हो जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा इसका अर्थ है समाज में समानता और प्रगति के लिए अपने ज्ञान, समय और संसाधनों को साझा करना। जब हम महिल...