फतेहपुर, फरवरी 17 -- बिंदकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से ड्यूटी में मिलने पर चिकित्साधीक्षक ने डाक्टरों के चैम्बर में तले लगवा दिए। साथ ही सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिससे स्टाफ में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना मनमाने तरीके से ड्यूटी में पहुंचने की शिकायत पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे चिकित्साधीक्षक पहुंच गए और मुख्य गेट पर कुर्सी डालकर सभी के आने का इंतजार कर रहे थे। वैसे तो सीएचसी में ओपीडी का समय नौ से दो बजे तक रहता है। चिकित्साधीक्षक धर्मेंद्र पटेल दस बजे तक सभी का इंतजार करते रहे पर एलटी, एएनएम और फेमिली काउंसलर जब उसके बाद भी पहुंचे तो सभी के चैम्बर में ताला डलवा दिया। देर से पहुंचने पर सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.