फैमिली आईडी से वंचित पात्रों को जोड़ने के निर्देश, तकनीकी टीम ने किया गांव भ्रमण
संभल, जून 23 -- बहजोई। उत्तर प्रदेश शासन की फैमिली आईडी तकनीकी टीम की सदस्य कुमारी तृषा ने सोमवार को विकास खंड बहजोई के गांव मिर्जापुर नसरुल्लाहपुर का क्षेत्रीय भ्रमण किया। पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी प्राप्त की कि परिवार के कौन-कौन से सदस्य अभी तक फैमिली आईडी से वंचित हैं और इसके क्या कारण हैं। उन्होंने पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देश दिए कि सभी पात्र छूटे हुए सदस्यों को शीघ्र फैमिली आईडी से जोड़ा जाए। कुमारी तृषा ने बताया कि फैमिली आईडी बनने के बाद पात्र परिवारों का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वतः चयन संभव होगा व जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित होगी। यह भी पढ़ें- फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य करें पूर्ण भ्रमण में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.