उन्नाव, मई 9 -- चकलवंशी। मियागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बरहा कला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल हुई। इसमें सीडीओ कृति राज ने विभिन्न विभागों से लगाए गए स्टाल का जायजा लिया। वहीं, फैमिली आईडी के बारे में जानकारी ली। वेरीफाई न मिलने पर बीडीओ श्रीप्रकाश पाण्डेय को सही से करवाने और ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव का वेतन रोकने का निर्देश दिए। राशन कार्ड के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। नव प्रवेशी कक्षा छह के 10 छात्रों को बीईओ मियागंज मनीन्द्र कुमार के साथ किताबें देकर उनको पढ़ाई करने के लिए उत्साहित किया गया। ग्राम चौपाल में बरहा खुर्द गांव निवासी रोशनी पुत्री रज्जन लाल ने सीडीओ कृति राज को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी सहायिका में चयन होने के बाद भी सीडीपीओ सविता जैन मियागंज द्वारा ज्वाइनिंग लेटर देन...