फैमिली आईडी में देरी पर 2250 शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोका
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- गाजियाबाद। फैमिली आईडी बनाने में देरी होने पर प्रशासन ने जिले के 2250 से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। शिक्षकों के मुताबिक प्रशासन ने फैमिली आईडी में लेटलतीफी का हवाला देकर 2250 शिक्षकों-कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन जारी करने पर रोक लगा दी है। इससे शिक्षक परेशान हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि 90 फीसदी शिक्षकों ने पिछले 45 घंटे में फैमिली आईडी बना भी ली है। ऐसे में शिक्षकों का वेतन शीघ्र जारी किया जाए। संघ के मंत्री लईक अहमद का कहना है कि आदेश चार अगस्त की शाम विभागीय ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.