कन्नौज, जुलाई 14 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक परिवार-एक पहचान" योजना जिले में सुस्त रफ्तार का शिकार होती नजर आ रही है। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले फैमिली आईडी बनाने की प्रगति काफी धीमी रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई है। समीक्षा के दौरान जिले की तीनों तहसीलों के प्रदर्शन को अपेक्षा से कम पाए जाने पर सीडीओ ने कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा के उपजिलाधिकारियों को फटकार लगाते हुए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फैमिली आईडी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस आईडी के माध्यम से परिवारों का एकीकृत डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे लाभार्थियों की पहचान और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाई जा सके। यह भी पढ़ें- Meerut News: योजनाओं में लापर...