फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक परिवार एक पहचान योजना में फैमिली आईडी का जो जनपद को लक्ष्य दिया गया था उसमें मोहम्मदाबाद, शमसाबाद ब्लॉक लापरवाह बने हैं। मानीटरिंग के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से फैमिली आईडी बनवाने में रुचि नही ली जा रही है। जबकि नवाबगंज ब्लाक और नगर पालिका परिषद कायमगंज ने 100 फीसदी काम पूरा कर दिया है। जनपद में फैमिली आईडी बनाने को प्रत्येक ब्लाक को लक्ष्य दिया गया है। 47713 कुल फैमिली आईडी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नवाबगंज ब्लाक ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस ब्लाक में 5439 का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 5468 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। 13 आवेदन स्वीकृत के लिए लंवित हैं। खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान ने बताया कि उनके ब्लाक में 100 फीसदी फैमिली आईडी का काम हो गया है। वहीं दूसरी ओर कायमगं...