फैमिली आईडी के काम में तेजी लाएं, जिले को बनाएं नंबर वन
बलिया, अगस्त 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले को इस कार्य में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाना है।मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों के आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। गरीब पात्र परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बीडीओ, ग्राम प्रधानों और एडीओ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.